MP News गोबर से बनाया प्राकृतिक पेंट : गांव की महिलाओं ने खड़ा किया इको फ्रेंडली बिजनेस मॉडल
ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल ग्वालियर जिले से सामने आई है। यहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर से इको-फ्रेंडली पेंट बनाकर आत्म निर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा गढ़ी है।
