शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम घोषित, रोहित-कोहली की टीम में वापसी
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने (T20) और (ODI) सीरीज के लिए अलग-अलग टीमें घोषित की हैं। इस बार वनडे की कमान कप्तान शुभमन गिल (Shubhman Gill) के हाथों में सौंपी गई है, जबकि स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल किए गए हैं।
टैस्ट क्रिकेट के बाद अब वनडे कप्तानी में बदलाव
रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी हटाकर शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी दी गई है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला आने वाले (ODI World Cup 2027) को ध्यान में रखकर लिया गया है। गिल पहले ही टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब वनडे में भी उनका कप्तान बनना टीम की भविष्य की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
रोहित शर्मा ने भारत की ओर से अब तक 56 वनडे मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 42 में टीम ने जीत दर्ज की और केवल 12 मुकाबलों में हार मिली। उनके नेतृत्व में भारत 2023 (World Cup) के फाइनल तक पहुंचा था, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी।
विराट-रोहित की वापसी
करीब 9 महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय रंग में नजर आएंगे। दोनों को पिछली बार मार्च में (ICC Champions Trophy) के दौरान खेलते देखा गया था। उस दौरान रोहित की अगुवाई में भारत ने ट्रॉफी जीती थी। दोनों ने पहले ही टी20 और उसके बाद टैस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की यह सीरीज 19 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। टीम इंडिया तीन वनडे और पांच (T20) मुकाबले खेलेगी। (T20) सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी। जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, जबकि टी20 टीम में उन्हें शामिल किया गया है।
चोटिल खिलाड़ी बाहर
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण इस दौरे में शामिल नहीं हैं। उन्हें एशिया कप के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अनफिट होने के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। इंग्लैंड (England) में टेस्ट सीरीज के दौरान वह चोटिल हो गए थे। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, जबकि वह टी20 सीरीज में उतरेंगे।
भारतीय वनडे टीम (Indian ODI Team)
शुभमन गिल (कप्तान/Captain), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) – उपकप्तान (Vice-Captain), अक्षर पटेल (Axar Patel), केएल राहुल (KL Rahul) – विकेटकीपर (Wicketkeeper), नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), हार्षित राणा (Harshit Rana), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)।
भारतीय टी20 टीम (Indian T20 Team)
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) – कप्तान (Captain), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), शुभमन गिल (Shubman Gill) – उपकप्तान (Vice-Captain), तिलक वर्मा (Tilak Varma), नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy), शिवम दुबे (Shivam Dube), अक्षर पटेल (Axar Patel), जितेश शर्मा (Jitesh Sharma), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), हर्षित राणा (Harshit Rana), संजू सैमसन (Sanju Samson), रिंकू सिंह (Rinku Singh), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)।
