MP Weather News बारिश का सिलसिला खत्म होने की संभावना नहीं
भोपाल : MP News मध्य प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला (Weather in MP) खत्म होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार करीब 40 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी (IMD) ने इस महीने के अंत तक कई जिलों में भारी बारिेश का अनुमान लगाया है। मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
इन जिलों में आज बारिश (Rain in MP) का अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
एमपी में क्यों हैं ये हालात?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात (घूमती हुई हवाओं का क्षेत्र) बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए विदर्भ तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) फैली हुई है। 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है।
अलग-अलग मौसम प्रणालियों के कारण नमी
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार, इन अलग-अलग मौसम प्रणालियों के कारण नमी लगातार आ रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश (MP Weather News) हो रही है। अंडमान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में बना चक्रवात जब आगे बढ़कर बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा, तो सोमवार से बारिश की गतिविधियों में और भी तेजी (Heavy Rainfall) आने की उम्मीद है।
