Money Laundering Case युवराज सिंह से ED की पूछताछ: Online Betting एप केस में बड़ी कार्रवाई
युवराज सिंह पेश हुए प्रवर्तन निदेशालय के सामने
नई दिल्ली. भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मंगलवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘वनxबेट’ (OneXBet Betting App) से जुड़े धन शोधन मामले (Money Laundering Case) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) के दफ्तर पहुंचे। सफेद टीशर्ट और जींस में वे दोपहर बारह बजे एजेंसी के दफ्तर में आए, जहां उनके बयान दर्ज किए गए।
अन्वेशी जैन समेत कई हस्तियां पूछताछ में शामिल
इसी केस में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन (Influencer Anveshi Jain) से भी पूछताछ हुई। इससे पहले क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina), शिखर धवन (Shikhar Dhawan), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), टीएमसी की पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) तथा अभिनेता अंकुश हाजरा (Ankush Hazra) से भी सवाल-जवाब किए जा चुके हैं। अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को बुधवार को बुलाया गया है।
सट्टेबाजी एप के खिलाफ ईडी की बड़ी जांच
‘वन x बेट’ जैसे सट्टेबाजी एप (Online Betting App) के संचालन की जांच प्रवर्तन निदेशालय की ऐसी प्लेटफार्मों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है। इन पर करोड़ों रुपये की ठगी (Fraud in Betting), अवैध गेमिंग (Illegal Gaming in India) और टैक्स की चोरी (Tax Evasion) के आरोप दर्ज हैं।
आने वाले दिनों में और हस्तियों की पूछताछ संभव
ईडी सूत्रों की मानें तो इस जांच में जल्द ही अन्य खिलाड़ियों (Sports Stars), फिल्म कलाकारों (Film Actors), ऑनलाइन इन्फ्लुएंसरों (Influencers) और प्रसिद्ध हस्तियों (Celebrities) को भी तलब किया जा सकता है।
संपत्ति जब्ती की तैयारी में ईडी
सूत्रों के मुताबिक, ईडी जल्द ही उन लोगों की संपत्तियां जब्त (Property Seizure by ED) करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है, जिनको ऐप प्रमोशन से मिली कथित आपराधिक आय (Criminal Earnings) का उपयोग करते पाया गया है। इसके बाद अदालत (Court Proceedings) में आरोपपत्र (Charge Sheet) दाखिल किया जाएगा।
पूछताछ में उठ रहे ये सवाल
जांच का मुख्य मकसद यह पता करना है कि सट्टेबाजी कंपनी ने कैसे और किससे संपर्क साधा, भारत में नोडल व्यक्ति (Nodal Contact) कौन था, भुगतान का तरीका—हवाला (Hawala Transaction), बैंकिंग चैनल या नकद—कौनसा रहा और भुगतान भारत या विदेश (Payment in India or Abroad) में हुआ या नहीं।
क्या सट्टेबाजी थी गैरकानूनी?
ED अधिकारी क्रिकेटरों और अभिनेताओं से पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें मालूम था कि भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting, Illegal Gaming India) अवैध है। उनसे ऐप से जुड़े अनुबंधों, ईमेल्स (Contract Documents, Email Evidence) और अन्य दस्तावेजों की प्रतियां भी मांगी गई हैं।
