MP News रीवा से दिल्ली जाने को सीधी हवाई सेवा आरंभ, CM ने दिखाई हरी झंडी, विंध्यवासी 2 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
विंध्य अब हवाई मार्ग से सीधे देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ जाएगा. लंबे समय से क्षेत्र में इसकी मांग की जा रही थी, अब ये इंतजार खत्म हो गया है. आज 72 सीटर विमान रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली (Rewa To Dehli Flight) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल के लिए उड़ान भरेगा.
अब दिल्ली मात्र 2 घंटे 15 मिनट में पहुंच सकेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
11 नवंबर से बदलेगा शेड्यूल
शुभारंभ वाले दिन फ्लाइट दोपहर 12.05 बजे रीवा से रवाना होगी। फ्लाइट 2 घंटे 15 मिनट का सफर तय करके दोपहर 2.20 बजे पहुंचेगी. पहले दिन किराया 3734 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। 11 नवंबर को फ्लाइट का शेड्यूल बदला जाएगा. शाम 5.25 बजे दिल्ली से चलकर रात 8 बजे रीवा पहुंचेगी. इसका किराया 4994 रुपये होगा। रीवा से फ्लाइट रात 8.25 बजे को रवाना होने के बाद रात 10.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका किराया 4940 रुपये होगा।
