Bundelkhand News क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, महिला विश्व कप जीत में निभाई अहम भूमिका
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर क्रांति गौड़ (Kranti Gaur) को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। क्रांति गौड़ बुंदेलखंड (Bundelkhand) के सागर संभाग (Sagar Division) के छतरपुर जिले (Chhatarpur) के घुवारा गांव की रहने वाली है।
क्रांति ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप-2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) में भारत को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) का खिताब जीता। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम विश्व चैंपियन (World Champion) बनी है।
बुंदेलखंड (Bundelkhand) की बेटी क्रांति गौड़ ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज (Group Stage) मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) का पुरस्कार जीता।
घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और डब्ल्यूपीएल (WPL) में अपनी प्रतिभा से झंडे गाड़ रही क्रांति अपने परिवार में छह भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।
