MP News ऊर्जा समाधान योजना 2025-26: बकाया बिजली बिल पर 100% तक सरचार्ज माफी
भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत। मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव सोमवार को ऊर्जा समाधान योजना (Urja Samadhan Yojana) 2025-26 का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम भोपाल (Bhopal) स्थित एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी (MP Power Management Company) के क्षेत्रीय कार्यालय में होगा।
तीन चरणों में मिलेगी छूट
मध्य प्रदेश उर्जा उत्पादन कूे मामले में लगातार रेकार्ड बना रहा है। दीपावली के दिन बिजली की मांग बढ़ने पर बिजली विभाग ने सफलतापूर्वक इस मांग काे बिना कटौती के पूरा किया था।
ऊर्जा मंत्री (Energy Minister) प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बकाया बिजली बिलों (pending electricity bills) के भुगतान पर सरचार्ज (surcharge) में भारी छूट मिलेगी। यह योजना 3 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।
पहला चरण (3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025): इस दौरान 60% से 100% तक सरचार्ज माफ होगा। एकमुश्त भुगतान (lump sum payment) पर अधिकतम छूट मिलेगी।
दूसरा चरण (1 जनवरी से 28 फरवरी 2026): इसमें 50% से 90% तक सरचार्ज माफी का प्रावधान है।
भुगतान के विकल्प
उपभोक्ता (consumers) पूरा बकाया एकमुश्त चुका सकते हैं या 6 किस्तों (installments) में भुगतान कर सकते हैं। एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम लाभ मिलेगा।
