मैहर में हुआ ‘अपना दल (एस)’ का कार्यकर्ता सम्मेलन, सदस्यता अभियान को मिली गति
मैहर: मध्य प्रदेश में राजनीतिक विस्तार की दिशा में अपना दल (एस) (Apna Dal (S)) ने एक और संगठित कदम बढ़ाते हुए रविवार को मैहर (Maihar) में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक एवं सदस्यता अभियान (Membership Campaign) आयोजित किया। यह आयोजन घंटाघर स्थित सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल (RB Singh Patel) ने की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में ओबीसी वर्ग (OBC Reservation) को संविधान अनुसार 27% आरक्षण (OBC 27% Quota) दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि 2028 तक अपना दल (एस) प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरे। हमारी पार्टी दलित, शोषित और वंचित वर्गों (Marginalized Communities) की सशक्त आवाज है, जो सड़क से संसद तक संघर्ष करती है।”
राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार की तैयारी
इस बैठक में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम (Political Strategist Dr. Atul Malikram) ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और सदस्यता अभियान (Party Membership Drive) को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी से ही पार्टी की नीतियाँ जन-जन तक पहुंच सकती हैं।”
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन और डी. पी. पटेल रहे। श्री बिसेन ने कहा, “यह आयोजन संगठन के विस्तार की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा। हम घर-घर तक पार्टी की विचारधारा (Party Ideology) पहुंचाकर अधिक से अधिक युवाओं और समाज के वंचित तबकों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।”
मैहर से मिशन 2028 की शुरुआत
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विशेष उत्साह दिखाया। स्थानीय स्तर पर बढ़ती सक्रियता और सदस्यता के प्रति बढ़ते रुझान से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि अपना दल (एस) का यह अभियान पार्टी के ग्रासरूट स्तर पर विस्तार (Grassroots Expansion) के लिए उपयोगी साबित होगा।
