MP News सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा: हेलमेट सिर्फ नियम नहीं, जीवन रक्षा का कवच
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शनिवार को सेवा पखवाड़ा (Seva Pakhwada) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान (road safety awareness campaign) का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने झंडी दिखा कर दो पहिया वाहन रैली को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने अटल पथ पर (Atal Path) आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को नि:शुल्क हेलमेट (free helmet) वितरण किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों में सड़क सुरक्षा (road safety) के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जीवन रक्षा हेतु हेलमेट के महत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा देश के साथ प्रदेश में भी पूरे उत्साह के साथ संचालित हो रहा है। इस अवधि में जनकल्याण के विविध कार्य हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
