MP News जब कोबरा ने सर्पमित्र Snake Rescuer को ही डस लिया, जानिए फिर क्या हुआ
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं आम बात हैं लेकिन जब स्नेक रैस्क्यूअर्स यानि सर्पमित्र ही इसका निशाना बनने लगें तो मामला गंभीर नजर आने लगता है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है।
मैहर जिले के पौड़ी गांव की घटना
मैहर जिले (Maihar District) के पौड़ी गांव में गुरुवार को ऐसी ही एक और घटना सामने आई। यहां सर्पमित्र (Snake Rescuer) राकेश गिरी महाराज को रेस्क्यू के दौरान जहरीले कोबरा (Cobra Bite Case) ने डस लिया। फिलहाल वह अस्पताल (Hospital Treatment) में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सांप डसने के बाद भी नहीं घबराए
सुबह गांव के एक घर में सांप निकलने पर ग्रामीणों ने राकेश गिरी को बुलाया। अब तक 100 से ज्यादा सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ चुके राकेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान उन्हें करीब दो फीट लंबा कोबरा का बच्चा (Baby Cobra) मिला। जैसे ही उन्होंने उसे बोतल में डालने की कोशिश की, तभी सांप ने पलटकर उनके हाथ पर काट लिया। (Cobra Bite)
बोतल में कैद कर अस्पताल पहुंचे
कोबरा के डसने (Cobra Bite) के बाद भी राकेश गिरी ने संयम बनाए रखा। उन्होंने सांप को तुरंत बोतल में कैद किया और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचे। रास्ते में ग्रामीणों ने उनकी नाड़ी कसकर बांधी और उन्हें तुरंत मैहर सिविल अस्पताल (Maihar Civil Hospital) ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत नियंत्रण में है।
लोगों से की खास अपील
अस्पताल में भर्ती रहते हुए राकेश गिरी ने ग्रामीणों और लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काटे तो झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास (Superstition) में कीमती समय न गंवाएं। उन्होंने कहा, “सही समय पर अस्पताल (Emergency Treatment) पहुंचना ही जिंदगी बचा सकता है।”
100 से ज्यादा सांपों को बचाया
राकेश गिरी (Snake Friend Rakesh Giri) अब तक 100 से ज्यादा सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। उनकी यह सेवा उन्हें गांव और आसपास के इलाके में ‘सर्पमित्र’ (Sarpmitra) के रूप में पहचान दिला चुकी है।
गुना में भी हुई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में गुना (Guna District) में सर्पमित्र दीपक महावर (Deepak Mahawar) की कोबरा के डसने से मौत हो गई थी। उन्होंने रेस्क्यू के बाद सांप को गले में लपेट लिया था और स्कूल जाते वक्त सांप ने उनके हाथ में काट लिया था। समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।
