MP News सड़कों से गौवंश हटाने का बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बताया समाधान
सागर: छतरपुर (MP News) बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने सड़कों पर आवारा घूमते गोवंश (Stray Cattle Problem) की समस्या का समाधान सरकार को सुझाया है। उन्होंने केंद्र (Central Government) और मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की अपील की।
“गौमाता सड़कों पर (Stray Cow issue) होना दुर्भाग्य”
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यह बुंदेलखंड (Bundelkhand), मध्य प्रदेश और हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि जिसे हम मां कहते हैं, वह सड़कों पर है। गायें सड़कों पर हैं तो बड़ा कष्ट होता है। यदि देश में जल्दी कदम नहीं उठाया गया तो घटनाएं और बढ़ेंगी। भारत सरकार और राज्य सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए।”
हर जिले में बने 5-5 बड़ी गौशालाएं (Cow Shelter)
बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) ने सुझाव दिया कि गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल अभयारण्य योजना (Cattle Sanctuary Plan) लागू की जाए। इसके तहत हर ब्लॉक या हर जिले में 5-5 बड़ी गौशालाएं (Cow Shelter) बननी चाहिएं, जिनमें 5 से 10 हजार गोवंश रखने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा, “अगर यह योजना लागू हुई तो हर जिले से 40-50 हजार गायें सड़कों से हटकर सुरक्षित अभयारण्यों में रह सकेंगी।”
छतरपुर में रामलीला (Ramleela) मंच पर पहुंचे
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर (Chhatarpur) जिले की 75 साल पुरानी श्री अन्नपूर्णा रामलीला (Ramleela 2025) के मंच पर पहुंचे। यहां 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने मंच पर भगवान की आरती की और राष्ट्रगान गाया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रगान की परंपरा सराहनीय है। हर मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर में सप्ताह में कम से कम एक बार राष्ट्रगान जरूर होना चाहिए ताकि धर्मभक्ति के साथ देशभक्ति (Patriotism) की भावना भी प्रबल हो।”
युवा सैल्फी (Selfie Trend) के पीछे नहीं भागें
युवाओं को संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा, “किसी बड़ी हस्ती के साथ सेल्फी (Selfie Trend) लेने के लिए परेशान न हों। यह भागदौड़ कभी खत्म नहीं होगी। युवाओं के पास अपार ऊर्जा है, वे चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं। खुद को इतना बड़ा बनाओ कि लोग आपके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित हों।”
