MP News : STF का बड़ा एक्शन! फर्जी डी.एड. अंकसूचियों से शिक्षक बने 8 आरोपी, 26 पर जांच जारी
सरकारी नौकरी हड़पने का सुनियोजित षड्यंत्र उजागर (Organized Racket to Grab Government Jobs Exposed)
भोपाल : मध्यप्रदेश की विशेष टास्क फोर्स (Special Task Force – STF) ने शिक्षा विभाग में एक बड़े सुनियोजित षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने फर्जी और कूटरचित (Fake and Forged) डी.एड. (डिप्लोमा इन एजुकेशन) अंकसूचियों (D.Ed Marksheets) का इस्तेमाल कर सरकारी शिक्षक (Government Teachers) की नौकरी हड़पने वाले 8 शिक्षकों के खिलाफ अपराध दर्ज किए हैं। इस संगठित रैकेट (Organized Racket) में शामिल 26 अन्य संदिग्धों की जांच चल रही है।
गोपनीय जांच में उजागर हुई धांधली
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशों के बाद एसटीएफ ने इस मामले की गोपनीय जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि एक संगठित गैंग ने नकली डी.एड. अंकसूचियां तैयार कीं, जिनका इस्तेमाल करके आरोपियों ने शासकीय शिक्षक के पदों पर नौकरी हासिल की। शिक्षा कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्टों ने इस धांधली की पुष्टि की, जिसमें पाया गया कि नौकरी के लिए प्रस्तुत अंकसूचियां या तो जारी ही नहीं की गई थीं या फिर किसी और के नाम जारी की गई थीं।
कई जिलों में तैनात आरोपी शिक्षक, जांच जारी
जिन 8 शिक्षकों के खिलाफ एसटीएफ भोपाल (STF Bhopal) में मामला दर्ज किया गया है, वे वर्तमान में मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर और इंदौर जैसे विभिन्न जिलों में तैनात हैं। प्रारंभिक जांच से यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि नियुक्ति के दौरान जमा करवाई गई दस्तावेज सत्यापन रिपोर्ट (Document Verification Report) भी नकली थी। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क और उनके सहयोगियों की पहचान करने के लिए विस्तृत विवेचना कर रही है।
