BUndelkhand News छतरपुर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, 2 गंभीर घायल
सागर/छतरपुर: बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में शुक्रवार को सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक भयावह सड़क हादसे (Road Accident) में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुलगंज थाना क्षेत्र के चोपरिया मंदिर (Chopariya Mandir) के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच सीधी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सतना (Satna) जिले के नागौद निवासी प्रजापति परिवार के सात सदस्य अपनी बहन को लेने सागर के शाहगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सागर रेंज के आईजी की मौजूदगी से मिली तत्काल मदद
संयोग से उसी समय सागर की आईजी हिमानी खन्ना (IG Himani Khanna) छतरपुर से वापस लौट रही थीं। हादसे को देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को जिला अस्पताल (District Hospital) पहुंचाने की व्यवस्था करवाई।
मृतकों और घायलों की जानकारी
पुलिस (Police) ने मृतकों की पहचान महेंद्र प्रजापति (30), लक्ष्मण (40), दीपक प्रजापति (24), लालू प्रजापति (17) और सुरेंद्र (26) के रूप में की है। हादसे में भूपेंद्र और जीतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देर रात ग्वालियर (Gwalior) रेफर कर दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गुलगंज पुलिस (Gulganj Police) ने घटना के बाद नाकाबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। कोतवाली टीआई अरविंद्र दांगी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
