आईएफएफआई गोवा : मध्यप्रदेश के वैश्विक फिल्म उद्योग के साथ जुड़े मजबूत रिश्ते, रुपहले पर्दे पर भी मचाया धमाल
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI Goa 2025) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने न केवल अपनी फिल्मों का जलवा दिखाया, बल्कि रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग (International Collaboration) और व्यावसायिक बैठकों (B2B Meetings) के जरिए खुद को एक प्रमुख वैश्विक फिल्म निर्माण केंद्र (Global Filmmaking Hub) के रूप में भी स्थापित किया। अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला (Shiv Shekhar Shukla) के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (MP Tourism Board) के प्रतिनिधिमंडल ने इस दिशा में ठोस पहल की।
भारत-स्पेन क्रिएटिव कॉरिडोर पर हुई चर्चा
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने स्पेन फिल्म कमीशन (Spain Film Commission) के साथ ‘डिस्कवरिंग मध्यप्रदेश थ्रू ए ग्लोबल लेंस’ विषय पर एक महत्वपूर्ण फायरसाइड चैट का आयोजन किया। श्री शुक्ला ने मध्यप्रदेश को “एक खुला फिल्म कैनवास” बताते हुए यहाँ की विविध लोकेशन्स (Diverse Locations), प्राचीन विरासत (Ancient Heritage) और सहयोगी स्थानीय लोगों के बारे में बताया। इस सत्र में ‘इंडिया-स्पेन क्रिएटिव फिल्म कॉरिडोर’ (India-Spain Creative Film Corridor) पर चर्चा कर दोनों देशों के बीच सहयोग की नई राहें खोली गईं।
वैश्विक विशेषज्ञों ने की मध्यप्रदेश की फिल्म इकोसिस्टम की तारीफ
“Strengthening the Madhya Pradesh Film Ecosystem” विषय पर आयोजित एक उच्च-स्तरीय राउंडटेबल चर्चा में न्यूज़ीलैंड फ़िल्म कमीशन, ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टिट्यूट (BFI), नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योग (International Film Industry) के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश की नई फिल्म नीति 2.0 (MP Film Policy 2.0), प्रोत्साहनों और आसान शूटिंग प्रक्रिया (Easy Shooting Process) की सराहना की। सर्वसम्मति से यह राय बनी कि मध्यप्रदेश अपनी भौगोलिक विविधता (Geographical Diversity) के कारण वैश्विक फिल्म निर्माण के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।
पवेलियन में दिखी मध्यप्रदेश की फिल्मी ताकत
‘वेव्स’ फ़िल्म बाज़ार में मध्यप्रदेश के पवेलियन (MP Pavilion) ने रचनात्मक ऊर्जा का केंद्र बना रहा। यहाँ प्रदेश की फिल्म निर्माण क्षमताओं और विविध लोकेशन्स का प्रदर्शन किया गया। इससे यह संदेश गया कि मध्यप्रदेश ‘स्त्री’, ‘भूल भुलैया-3’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘पंचायत’, ‘महारानी’ जैसी वेब सीरीज (Web Series) और ‘लापता लेडीज’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों (International Films) का पसंदीदा फिल्मांकन स्थल (Favorite Shooting Destination) क्यों है। अपनी मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) और सहयोगी नीतियों के साथ, मध्यप्रदेश दुनिया भर के फिल्मकारों के लिए एक अपरिहार्य गंतव्य बनता जा रहा है।
