सान्या मल्होत्रा बनीं फ्लाइट की नई पहचान, त्योहारों के सीज़न में पेश होगा स्टाइल और आत्मविश्वास का नया अंदाज़
ब्रांड का नया चेहरा (Sanya Malhotra Brand Ambassador Flight Footwear)
भारत के मशहूर फैमिली फैशन फुटवियर ब्रांड फ्लाइट (Relaxo Footwears Flight) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह घोषणा त्योहार और शादी के सीज़न की शुरुआत में की गई, जब कंपनी ने स्टाइलिश डिज़ाइनों की नई रेंज भी लॉन्च की है।
आत्मविश्वास और स्टाइल का मेल (Sir Utha Kadam Badha Campaign)
सान्या मल्होत्रा अपनी बेबाक अदाओं और युवा जोश के लिए जानी जाती हैं, जो फ्लाइट की सोच—“सर उठा, कदम बढ़ा” (Sir Utha Kadam Badha)—से पूरी तरह मेल खाती है। कंपनी का कहना है कि यह साझेदारी लोगों को यह संदेश देती है कि फैशन सिर्फ कपड़ों या जूतों तक सीमित नहीं, बल्कि यह आत्मविश्वास और अपनी पहचान को सामने लाने का जरिया है।
कंपनी की घोषणा (Relaxo Footwears Limited New Collection 2025)
रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड (Relaxo Footwears Limited) के होल टाइम डायरेक्टर गौरव कुमार दुआ ने कहा कि नया कलेक्शन युवाओं के अनुकूल है और सान्या की पर्सनैलिटी से पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने बताया कि यह एसोसिएशन भारत के महत्वाकांक्षी और डिज़ाइन-प्रेमी युवा वर्ग को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि वे हर कदम पर आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ आगे बढ़ सकें।
सान्या की यात्रा से प्रेरित Flight 360° Marketing Campaign
ब्रांड ने इस मौके पर एक 360-डिग्री मार्केटिंग कैंपेन (360-degree marketing campaign) भी लॉन्च किया है। इस फिल्मी अंदाज़ वाले कैंपेन में सान्या की मेहनत, संघर्ष और सफलता की यात्रा को दिखाया गया है—रिहर्सल से लेकर रेड कार्पेट तक। संदेश साफ है: असली सफलता मेहनत और लगन से मिलती है और हर कदम को फ्लाइट फुटवियर स्टाइल और आत्मविश्वास से जोड़ सकता है।
पार्टनरशिप पर यह बोली सान्या Sanya Malhotra on Brand Partnership
इस अवसर पर सान्या मल्होत्रा ने कहा, “फ्लाइट परिवार से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह ब्रांड आत्मविश्वास, आराम और अपनी राह चुनने की आज़ादी को दर्शाता है। टैगलाइन ‘सर उठा कदम बढ़ा’ मेरे निजी सफर से गहराई से जुड़ती है, जिसमें मैंने अपने विश्वास और मेहनत से आगे बढ़ने का रास्ता बनाया।”
ग्राहकों तक पहुंचने की रणनीति (Flight Stylish Footwear India)
रिलैक्सो फुटवियर्स के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) मनोज लालवानी ने कहा कि यह सिर्फ ब्रांड पार्टनरशिप नहीं, बल्कि कंपनी की यात्रा का नया अध्याय है। डिजिटल से लेकर रिटेल तक हर स्तर पर उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। कैंपेन का मकसद है कि लोग “हर कदम स्टाइलिश (Stylish Footwear)” को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
नि:शुल्क प्रचार सामग्री : देखने के लिए अपने विवेक से निर्णय करें
