MP News करोड़ों का कर्ज चुकाने से बचने के लिए किसने रची अपनी ही मौत की साजिश
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के राजगढ़ जिले में एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता के बेटे ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपनी ही मौत की साजिश रची और महाराष्ट्र भाग गया। लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसके ष्ज्ञड्यंत्र का भंडाफोड़ कर उसे शिकंजे में ले लिया। महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी पर आरोप है कि उसने 1.40 करोड़ रुपये का बैंक लोन (Bank Loan) चुकाने से बचने के लिए अपनी ही मौत का नाटक रच डाला।
कार नदी में मिली, लेकिन शव गायब
यह मामला 5 सितंबर को तब सामने आया जब पुलिस को जानकारी मिली कि गोपालपुरा के पास कालीसिंध नदी (Kalisindh River News) में एक कार डूब गई है। गोताखोरों ने कार को निकाला, जो विशाल सोनी की निकली, लेकिन उसमें कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद SDRF (State Disaster Response Force) की मदद से 20 किलोमीटर लंबा तलाशी अभियान चलाया गया।
मोबाइल लोकेशन ने खोला राज
तलाशी अभियान में कुछ हाथ न लगने पर पुलिस ने विशाल सोनी के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले। जांच में खुलासा हुआ कि वह महाराष्ट्र (Maharashtra Police News) में मौजूद है। इसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे संभाजीनगर जिले के फर्दापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
अपहरण का ड्रामा भी किया
पकड़े जाने से पहले विशाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपहरण (Fake Kidnapping Case) की साजिश भी रची। उसने अपने कपड़े फाड़कर फर्दापुर थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई कि उसका अपहरण हो गया है। लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस दावे को फर्जी करार दिया।
कर्ज से तंग आकर बनाई मौत की योजना
पुलिस पूछताछ में विशाल सोनी ने स्वीकार किया कि उसके पास छह ट्रक और दो यात्री वाहन हैं, लेकिन उस पर 1.40 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चढ़ा हुआ है। उसने बताया कि उसे सलाह दी गई थी कि अगर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) जारी हो जाता है तो कर्ज माफ़ हो सकता है। इसी सोच के तहत उसने 5 सितंबर को अपनी कार को नदी में डुबोया और चालक की बाइक से भागकर इंदौर, फिर शिर्डी और शनि शिंगणापुर (Shirdi News) चला गया।
कानूनी कार्रवाई में अड़चन
पुलिस का कहना है कि भारतीय संविधान और कानून (Indian Law) में खुद की मौत का नाटक करने के खिलाफ कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इस कारण विशाल सोनी को औपचारिक केस दर्ज किए बिना परिवार के हवाले कर दिया गया।
