ऐतिहासिक उपलब्धि: ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरव
सागर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) में बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास, वीरता, समृद्ध संस्कृति और प्राचीन किलों का उल्लेख किया है।
बुंदेलखंड (Bundelkhand) अग्रणी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म बुंदेलखंड 24×7 (Bundelkhand News Platform) ने इसे तीन वर्षों की निरंतर मेहनत और जन सरोकारों के प्रति समर्पण से मिली बड़ी सफलता बताया है।
सफल बुंदेलखंड, संपन्न बुंदेलखंड (Prosperous Bundelkhand) के संकल्प के साथ, प्लेटफॉर्म ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संकट, पलायन, बेरोजगारी और गरीबी जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
80 से अधिक जिला एवं तहसील प्रतिनिधियों के सहयोग से यह मंच न केवल स्थानीय समस्याओं को सामने लाया, बल्कि उन्हें राज्य व केंद्र सरकार तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी बना।
बुंदेलखंड राज्य की माँग (Bundelkhand State Demand) को लेकर भी चैनल ने निरंतर आवाज़ बुलंद की है। क्षेत्रीय संगठनों को मंच देकर आंदोलन को ताकत दी है।
चैनल के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम (Dr. Atul Malikram) ने कहा, “बुंदेलखंड 24×7 की शुरुआत एक मिशन के रूप में हुई थी। एक ऐसे बुंदेलखंड की कल्पना के साथ जो आत्मनिर्भर और विकासशील हो। जब प्रधानमंत्री स्वयं बुंदेलखंड का जिक्र करते हैं, तो यह हमारी टीम की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह केवल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है।”
प्लेटफॉर्म ने जनसरोकारों के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत (Bundeli Culture) को भी नया आयाम दिया है। ‘बुंदेली शेफ (Bundeli Chef)’, ‘बुंदेली मेस्ट्रो (Bundeli Maestro)’ और ‘बुंदेली बावरा (Bundeli Bawra)’ जैसे कार्यक्रमों ने क्षेत्रीय व्यंजनों, लोक संगीत और कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
बुंदेलखंड 24×7 (Bundelkhand Digital Media) का यह योगदान न सिर्फ डिजिटल पत्रकारिता में मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि स्थानीय मुद्दे यदि सही तरीके से उठाए जाएं तो वे राष्ट्रीय मंच तक पहुँच सकते हैं।
