मोदी सरकार का बड़ा फैसला: अब बदल जाएगा GST ढांचा, रोजमर्रा के सामान होंगे सस्ते
पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन : आम जनता को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार शाम देश को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने माल एवं सेवा कर (GST Reform) को और सरल बनाने का बड़ा निर्णय लिया है। मोदी ने बताया कि अब GST के केवल दो प्रमुख स्लैब होंगे—5% और 18%। इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।
मोदी ने कहा कि लोगों की जिंदगी से जुड़ी ज़रूरी चीजें जैसे खान-पान का सामान, दवाइयां और साबुन (Daily Essential Items Prices) अब और सस्ते हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, “देश की मौजूदा ज़रूरतों और आने वाले समय की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार यह कदम उठा रही है।”
कारोबारियों के लिए आसान नियम
नई व्यवस्था (GST Simplification) के तहत कारोबारियों को टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान होगी। सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और टैक्स दरों में की गई कटौती का फायदा सीधे आम लोगों तक पहुंचेगा।
नवरात्रि से लागू होंगी नई दरें
पीएमओ (PMO Announcement) ने बताया था कि रविवार शाम 5 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे, हालांकि विषय स्पष्ट नहीं था। संबोधन में मोदी ने कहा कि ये सुधार नवरात्रि (Navratri 2025) से ही लागू हो जाएंगे।
पहले भी कर चुके हैं बड़े ऐलान
प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। 2016 की नोटबंदी (Demonetisation), 2019 की एंटी-सैटेलाइट मिसाइल टेस्ट और कोविड-19 (COVID-19 Measures) के दौरान की गई घोषणाएं इसी तरह आई थीं। अब GST में यह बड़ा सुधार 2017 में लागू हुई व्यवस्था के बाद सबसे अहम बदलाव माना जा रहा है।
सरकार को है फायदा होने का भरोसा
सरकार का मानना है कि इस कदम से टैक्स विवाद (Tax Disputes) घटेंगे, कारोबारियों की परेशानी कम होगी और देश की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली (Indirect Tax System) ज्यादा मज़बूत बनेगी।
