MP News CM ने CII अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन को किया वर्चुअली संबोधित
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने आज निवास स्थित समत्व भवन से नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित 6वें सीआईआई अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन (CII International Energy Conference) को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। ऊर्जा सम्मेलन का आयोजन 22-23 सितंबर को नई दिल्ली में हो रहा है।
इसका उद्देश्य ऊर्जा नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों को एकजुट करना है ताकि भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए टिकाऊ समाधानों पर चर्चा हो और नेट-जीरो (Net zero) के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों (Clean Energy System) को बढ़ावा दिया जा सके।
