Coldrif Cough Syrup मामले में कंपनी का मालिक तमिलनाडु में चेन्नै से गिरफ्तार, MP Police की कार्रवाई
भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) के निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स (Sresan Pharmaceuticals) के मालिक एस रंगनाथन (S Ranganathan) को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश में बच्चों की संदिग्ध मौतों के मामले से जुड़ी है।
तमिलनाडु और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार रात को चेन्नई से रंगनाथन को हिरासत में लिया गया। वर्तमान में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कई बच्चों की मौत की सूचना मिली थी। इस गंभीर मामले में पुलिस द्वारा व्यापक जांच चल रही है।
इस घटनक्रम से संबंधित पूरे समाचार यहां पढ़ें
रंगनाथन की गिरफ्तारी पर घोषित था इनाम
छिंदवाड़ा पुलिस (Chhindwara Police) ने रंगनाथन की गिरफ्तारी के लिए 20,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी। छिंदवाड़ा एसपी (Chhindwara SP) के अनुसार, आरोपी को आज चेन्नई कोर्ट में पेश किया जाएगा ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद उन्हें छिंदवाड़ा लाया जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
दवा सुरक्षा मानक और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल
यह मामला भारत में फार्मास्यूटिकल उद्योग की दवा सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाता है। इस जहरीले रसायन से बने कफ सिरप को पीने से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में करीब 20 बच्चें कीा मौत हो चुकी है और कई अभी भी गंभीर अस्वस्थ बताए जा रहे हैं।
