बीएड योग्यताधारी शिक्षकों (B.Ed Teachers) के लिए महत्वपूर्ण सूचना: 25 दिसंबर तक करें ब्रिज कोर्स रजिस्ट्रेशन
भोपाल: लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction) ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Primary Teacher Eligibility Test) 2020 के परिणाम के आधार पर नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों (B.Ed Primary Teachers) के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
क्यों जरूरी है ब्रिज कोर्स
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) और उच्च न्यायालय जबलपुर (High Court Jabalpur) के आदेशों के अनुसार, संबंधित शिक्षकों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) द्वारा संचालित ब्रिज कोर्स (Bridge Course) पूरा करना अनिवार्य है।
25 दिसंबर 2025 है अंतिम तिथि
प्रभावित शिक्षकों को 25 दिसंबर 2025 तक एनआईओएस के पोर्टल https://bridge.nios.ac.in पर रजिस्ट्रेशन (Registration) करना होगा। समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन न कराने या निर्धारित अवधि में ब्रिज कोर्स पास न करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति (Appointment) न्यायालय के आदेशों के अनुसार जारी नहीं रखी जा सकेगी।
सेवा समाप्ति का खतरा
यह नोटिस उन सभी बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिन्होंने वर्ष 2020 की परीक्षा के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की है। कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर उनकी नियुक्ति रद्द हो सकती है।
