MP News शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति: विमर्श पोर्टल से मजबूत हो रहे सरकारी स्कूल
भोपाल: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विमर्श पोर्टल (Vimarsh Portal) की शुरुआत की है। यह डिजिटल प्लेटफार्म (Digital Platform) सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता (Academic Quality in MP) बढ़ाने और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
बहुस्तरीय मॉनिटरिंग (Multi-level Monitoring)
विमर्श पोर्टल की विशेषता इसकी व्यापक पहुंच में है। इस पोर्टल में संभागीय, जिला, विकासखंड और विद्यालय स्तर के अलग-अलग लॉगइन सिस्टम (Login System) उपलब्ध हैं। विद्यालयों द्वारा दर्ज की गई जानकारी के आधार पर संभाग से लेकर राज्य स्तर तक की रियल टाइम मॉनिटरिंग (Real-time Monitoring) की जा रही है।
व्यापक डेटा मैनेजमेंट (Comprehensive Data Management)
पोर्टल पर विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहलुओं की जानकारी संग्रहीत की जाती है, विद्यार्थियों का विषयवार नामांकन डेटा (Subject-wise Enrollment Data) और ब्रिज कोर्स (Bridge Course) की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। स्कूल एमआईएस इंफ्रास्ट्रक्चर (School MIS Infrastructure) संबंधी समस्त विवरण भी यहाँ दर्ज होता है।
शिक्षक प्रोफाइल मैनेजमेंट (Teacher Profile Management) के तहत विषयानुसार पढ़ाने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों की संपूर्ण जानकारी सिस्टम में अपडेट की जाती है। त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम (Examination Results) भी नियमित रूप से अपलोड किए जाते हैं।
डिजिटल एकीकरण (ICT@School Digital Integration)
आईसीटी@स्कूल योजना के तहत स्थापित आईसीटी लैब (ICT Lab), मॉनिटरिंग सिस्टम और व्यावसायिक शिक्षकों (Vocational Teachers) की गतिविधियों का मासिक डेटा भी विमर्श पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है।
यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता (Transparency in Education) और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ डेटा-आधारित निर्णय लेने (Data-driven Decision Making) में सहायक साबित हो रही है।
