MP News राष्ट्रभाषा हिंंदी हमारा स्वाभिमान, मुख्यमंत्री ने दी हिंंदी दिवस की शुभकामनाएं
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी हमारी पहचान है। हिन्दी हमारा स्वाभिमान है और हिन्दी से ही हमारा मान-सम्मान है। हिन्दी में आनन्द है, ज्ञान है, विज्ञान है और संस्कार है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सभी अपनी राष्ट्रभाषा भाषा हिन्दी के प्रति सम्मान प्रकट करें और सदैव ‘हिन्दी हैं हम’ की गर्वोक्ति का उद्घोष करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चीन के हांग्जो में महिला एशिया कप 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह गौरवशाली उपलब्धि टीम भावना एवं सशक्त संकल्प का प्रतीक है। बेटियों ने मां भारती का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूरा भारत महिला हॉकी टीम पर गर्व कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।
