MP News जीएसटी रिफ़ॉर्म जनसंवाद के तहत व्यापारियों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Cm Dr. Mohan Yadav) ने भोपाल के चौक बाजार में जीएसटी रिफ़ॉर्म (GST Reform) जनजागरण मुहिम के तहत व्यापारिक, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संवाद किया।
डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जीएसटी सुधार (GST Reforms) मील का पत्थर साबित होगें। स्वदेशी के मूलभाव को अपना कर हम विश्व में नंबर वन होंगे। मेक इन इंडिया (Make in India) को महत्व दें। उन्होंन कहा कि जीएसटी कम होने से बाजार की रौनक बढ़ी है। इससे सभी को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर व्यापारियों से बात कर उनकी प्रतिकियाएं भी जानी। इस दौरान उन्होने बाजार से अपने लिए एक कुर्ता भी खरीदा।
