भविष्य में जीएसटी में और कटौती (GST Reforms) कर सकती है: केंद्र सरकार, पीएम ने दिए संकेत
मोदी बोले आर्थिक मजबूती के साथ टैक्स होगा कम
नई दिल्ली: केंद्र सरकार भविष्य में GST (Goods and Services Tax – जीएसटी) में और कटौती करने की योजना पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) के उद्घाटन अवसर पर इस बात का संकेत दिया कि अर्थव्यवस्था की मजबूती के चलते टैक्स (Tax) में और कमी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2014 में एक लाख की खरीदारी पर करीब 25 हजार रुपये टैक्स लगता था, जो अब 5-6 हजार रुपये के बीच आ गया है।
बचत उत्सव और (GST Reforms) जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने (GST) में हुई कटौतियों (GST Reforms) और इससे हुई बचत का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “आज देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। हम यहीं नहीं रुकने वाले हैं। जब 2017 में GST शुरू किया गया था, तब से यह आर्थिक मजबूती का हिस्सा है। 2025 में भी हम नई GST सुधारों के माध्यम से टैक्स बोझ कम करते रहेंगे।”
पुराने टैक्स (Old Tax Regime) जंजाल से मुक्ति
प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 से पहले देश में टैक्स का जंजाल था, जिससे व्यवसायों और परिवारों दोनों का बजट प्रभावित होता था। 2014 से पहले एक लाख की खरीदारी पर लगभग 25 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब GST में कटौती के बाद यह टैक्स 5-6 हजार रुपये के बीच रह गया है। जरूरत के ज्यादातर सामानों पर केवल 5 प्रतिशत GST लागू है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का बड़ा फैसला: अब बदल जाएगा GST ढांचा, रोजमर्रा के सामान होंगे सस्ते
ट्रैक्टर से लेकर स्कूटर तक सस्ता हुआ टैक्स (overall tax reduced)
मोदी ने कहा कि 2014 से पहले एक ट्रैक्टर पर करीब 70 हजार रुपये टैक्स लगते थे, जो अब घटकर 30 हजार रुपये हो गया है। इसके अलावा स्कूटर और मोटरसाइकिल भी सस्ते हो गए हैं। GST कटौती की वजह से स्कूटर 8 हजार और मोटरसाइकिल 9 हजार रुपये तक सस्ती हो गई हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को लाभ मिला है।
कांग्रेस पर हमला: टैक्स की समस्याओं का समाधान (Issues with taxation)
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारें टैक्स के बोझ को छिपाने के लिए जनता को भ्रमित करती थीं। उन्होंने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में टैक्स की भारी लूट थी, जिससे आम नागरिक अत्यधिक परेशान थे। आज की सरकार ने टैक्स और महंगाई को कम किया है, जिससे लोगों की आमदनी और बचत बढ़ी है।
इनकम टैक्स (Income Tax) में भी बड़ी राहत
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 2 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स माफ था, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है। इससे आमदनी और GST (जीएसटी) में छूट के चलते देशवासियों को लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। यह कदम देश की आर्थिक मजबूती और लोगों की वित्तीय सुविधा को ध्यान में रखकर उठाए जा रहे हैं, जिससे GST (जीएसटी) प्रणाली और भी पारदर्शी और लाभकारी बनेगी।
