अस्पताल में भर्ती अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की हालत गंभीर, अफवाहों के कारण परिवार ने जताया आक्रोश
मुंबई. बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र (Dharmendra) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है. एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल (Sunny Deol) ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से अपील की है. फिलहाल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत (Dharmendra Health) पूछने के लिए फैमिली उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची हैं, साथ ही सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा भी उनसे मिलने पहुंचे.
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने पहले उनकी सेहत को ‘स्थिर’ बताया था. अब हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट किया है, जिसमें अफवाहों पर उनका गुस्सा फूटा है. ईशा देओल और हेमा मालिनी ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. वे उपचार पर रिएक्ट कर रहे हैं. धर्मेंद्र के सम्मान में जियो स्टूडियो ने कल 12 नवंबर होने वाले ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को स्थगित कर दिया है.
अफवाहों के चलते दोस्त और परिजन नाराज
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर अपडेट देते हुए लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं. इन सब चीजों का ट्रीटमेंट पर असर पड़ रहा है.यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता का ख्याल करें.’
अभिेनता का इलाज जारी, परिवार ने साधी चुप्पी
फिलहाल धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट जारी है, खबरों के अनुसार वे रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं.लेकिन देओल परिवार की ओर से अब तक किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी.बीते दिन से धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इंडस्ट्री के कई स्टार भी उनका हाल चाल जानने के लिए एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.
