MP News दिल्ली विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा, सीएम यादव ने दिए सतर्कता के निर्देश
भोपाल। दिल्ली में कार विस्फोट (Delhi Car Blast) की घटना के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मंगलवार को प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की व्यापक समीक्षा की। मंत्रालय वल्लभ भवन (Mantralaya Vallabh Bhavan) के सिचुएशन रूम से सभी जिला कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक कर सीएम ने सतर्कता बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।
सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई जाए चौकसी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी सार्वजनिक स्थलों (Public Places), भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों (Religious Places) और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों (Suspicious Activities) पर कड़ी नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा इंतजाम बढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि आम नागरिकों की दिनचर्या और सामान्य जीवन प्रभावित न हो।
डीजीपी ने दी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी
पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाना ने दिल्ली विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश में अपनाए गए सतर्कता उपायों (Security Measures) और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है और सभी जिलों में समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
सिचुएशन रूम में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव (Chief Secretary) श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह (Additional Chief Secretary Home) श्री शिव शेखर शुक्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में प्रदेश की समग्र सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया और आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय सतर्कता अपनाई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
