देश का पहला सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र इंदौर में लॉन्च, CM ने कहा : मध्यस्थता संस्कृति को देंगे बढ़ावा
मध्यस्थता न सिर्फ विवादों का समाधान करती है, बल्कि समाज में आपसी विश्वास भी बढ़ाती है। मध्यप्रदेश सरकार मध्यस्थता की संस्कृति को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेगी, ताकि वहां भी सद्भाव और सौहार्द का माहौल बने। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक सद्भाव के लिए पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
