मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में अवैध शिकार करने के 3 आरोपी गिरफ्तार, जमानत याचिका खारिज
स्टेट टाइगर फोर्स मध्यप्रदेश ने इन आरोपियों के पास से वन्य-जीव तेंदुए के भारी मात्रा में अवयवों की जप्ती की गयी। साथ ही अपराध में प्रयुक्त 2 मोटर-साइकिल और 3 मोबाइल जप्त किये गये। जप्त वन्य-जीव अवयवों को फॉरेंसिक लैब में शिकार किये गये वन्य-जीवों की प्रजाति एवं संख्या की पुष्टि के लिये भेजा गया।
