केन्स इलेक्ट्रॉनिक्स भोपाल में ₹352 करोड़ के निवेश से खोलेगी नई विनिर्माण यूनिट
भोपाल (Electronics Manufacturing News): केन्स इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड (Kens Electronics Manufacturing Pvt. Ltd – KEMPL), जो कि केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड (Kens Technology India Ltd – KTIL) की अनुषांगिक कंपनी है, ने बड़वई आईटी पार्क (Badwai IT Park) में एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई (Advanced Electronics Manufacturing Unit) स्थापित करने की घोषणा की है।…
