जैसीनगर का नाम अब ‘जय शिव नगर’ होगा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने की घोषणा
सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैसीनगर का नाम अब जय शिव नगर (jaisinagar name change) करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जैसीनगर में आयोजित अन्न सुरक्षा-संकल्प समारोह में “मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम” का शुभारंभ करते समय यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव आएगा तो वे उसे तुरंत मंजूरी दे देंगे। उन्होने जैसी नगर (Jaisi Nagar) को नंगर पंचायत से नगर परिषद (Nagar Parishad) बनाने की घोषणा भी की। इस मौके पर स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गोविंदसिंह राजपूत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Deen Ddayal Upadhyay) की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग ₹200 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (City Gas Distribution) योजनांतर्गत ‘सिंगल विंडो पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया।
सीएम मोहन यादव ने कही ये बात
सीएम ने कहा कि सिटी पोर्टल के माध्यम से नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, उसके बाद धीरे-धीरे बड़े-बड़े गांव तक गैस के कनेक्शन घर-घर मिलेंगे। एकल खिड़की पोर्टल के माध्यम से कंपनियों को घर घर कनेक्शन देने का काम होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोग जो मांगेंगे, सरकार वह सब देने के लिए तैयार है।
भैया दूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रति माह
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना को लेकर भी घोषणा की और कहा कि भैया दूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पास बहनों को आर्थिक सहयोग देने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और यह योजना लगातार जारी रहेगी।
