MP News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खजुराहो हवाई अड्डे (Khajuraho Airport) पर भव्य स्वागत
सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने खजुराहो (Khajuraho) में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक और मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) में शामिल होने के लिए बुंदेलखंड के (Bundelkhand) विश्व प्रसिद्ध खजुराहो हवाई अड्डे (Khajuraho Airport) पर पहुंचे।
उनके आगमन पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी, डीआईजी विजय खत्री, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उनके सम्मान में हवाई अड्डे पर एक आत्मीय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
