MP News भोपाल में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी National Children’s Science Exhibition 18 नवंबर से, 700 युवा वैज्ञानिक लेंगे भाग
भोपाल: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (National Children’s Science Exhibition) का 52वां संस्करण 18 नवंबर से भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (Regional Institute of Education) में आयोजित होगा। इस छह दिवसीय प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से 700 बाल वैज्ञानिक (Young Scientists) अपने नवाचार और वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन 23 नवंबर को होगा।
प्रतिदिन 5 हजार से अधिक आगंतुकों की उम्मीद
आयोजकों ने अनुमान लगाया है कि प्रदर्शनी (Science Exhibition) में प्रतिदिन 5,000 से अधिक विद्यार्थी और नागरिक शामिल होंगे। यह कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक सोच (Scientific Thinking) को बढ़ावा देने और समाज की समस्याओं के नवाचारी समाधान प्रस्तुत करने का मंच होगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली तैयारियों की समीक्षा
स्कूल शिक्षा मंत्री (School Education Minister) उदय प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागी मध्य प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं (Culture and Traditions) से परिचित हो सकें। बैठक में आवास, परिवहन व्यवस्था (Accommodation and Transport) और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
NCERT का मिलेगा सहयोग
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में एनसीईआरटी (NCERT) का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रतिभागी विद्यार्थी सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं (Environmental Problems) के समाधान के लिए अपने वैज्ञानिक विचारों और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे।
प्रख्यात वैज्ञानिकों के होंगे विशेष सत्र
शाम के सत्रों में प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मैनिट (MANIT), आयशर महाविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों (Scientific Institutions) के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाएगा, जो युवा वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान साझा करेंगे।
