भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीता IND vs PAK Asia Cup 2025 Final
दुबई: तिलक वर्मा और शिवम दुबे की अहम साझेदारी की मदद से भारत ने रविवार को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ दुबई में एशिया कप क्रिकेट के फाइनल (Asia Cup 2025 Final) में 5 विकेट से जीत दिलाई। भारत को जीत के लिए 147 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। जो उसने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर रिंकू सिंह द्वारा लगाए गए चौके के साथ प्राप्त कर लिया। भारत ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
20 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद जीता भरत
भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत बहुत खराब रही। फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी ने अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सिंगल डिजिट पर आउट कर दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर टीम को झटकों से उभारा।
तिलक, संजू और शिवम ने लक्ष्य हासिल किया
तेरहवें ओवर में सैमसन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे के बीच 60 रन की अहम साझेदारी साझेदारी हुई। 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर शिवम दुबे एक लंबा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। लेकिन अंतिम ओवर में तिलक और रिंकू ने बिना किसी परेशानी के बचे हुए रन बनाकर भारत को 9वीं बार एशिया कप का खिताब दिला दिया।
पाकिस्तान का नाटकीय पतन
इससे पहले पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गया। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत अच्छी रही, साहिबजादा फरहान ने 57 और फखर जमान ने 46 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान को स्थिर शुरुआत के बाद बुरी तरह से पतन का सामना करना पड़ा, उसने केवल 33 रन पर 9 विकेट खोए।
भारत की ओर से कुलदीप यादव (30/4), जसप्रीत बुमराह (2/25), वरुण चक्रवर्ती (2/30) और अक्षर पटेल (2/26) ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को मक्खन में गर्म चाकू की तरह उड़ा दिया, केवल सैम अयूब ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
