बोल्ट बना अब ‘गोबोल्ट’ (GoBolt); प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस, 1,000 करोड़ लक्ष्य और ग्लोबल प्लान
मुंबई. देश का तेजी से बढ़ता वियरेबल ब्रांड (Wearable Brand) बोल्ट (Bolt) अब नए नाम गोबोल्ट (Bolt) के साथ एक नया सफर शुरू कर रहा है। कंपनी ने नया लोगो, फोकस्ड बिज़नेस स्ट्रेटेजी (Business Strategy) और टेक्नोलॉजी व डिज़ाइन में बड़े निवेश की घोषणा की है।
वित्त वर्ष 2024-25 में 800 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने के बाद, गोबोल्ट ने वित्त वर्ष 2026 में 1,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है। कंपनी अगले 18 महीनों में अपना रिटेल नेटवर्क (Retail Network) 3,000 से बढ़ाकर 30,000 से अधिक स्टोर्स तक ले जाएगी।
गोबोल्ट 2,000 रुपये से अधिक के औसत बिक्री मूल्य (ASP) वाले प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस करेगा, जिसमें डिज़ाइन-आधारित वियरेबल्स (Wearables), फैशन-इंटीग्रेटेड ऑडियो डिवाइसेज़ (Audio Devices) और टेक-आधारित पर्सनल गियर (Personal Gear) शामिल होंगे। कंपनी ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और डीप टेक इनोवेशन (Deep Tech Innovation) के लिए 25 करोड़ रुपये निवेश का वादा किया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, गोबोल्ट 2026 से अमेरिका (USA), यूरोप (Europe), दक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) और पूर्वी एशिया (East Asia) में विस्तार शुरू करेगा। ब्रांड का लक्ष्य 2030 तक 2,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करना और भारत का एक प्रमुख पर्सनल टेक (Personal Tech) ब्रांड बनना है।
गोबोल्ट पॉप कल्चर पार्टनरशिप्स (Pop Culture Partnerships) और लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट्स (Limited Edition Products) के माध्यम से युवाओं को टारगेट कर रहा है। हाल ही में ब्रांड ने मस्टैंग (Mustang) के साथ साझेदारी की थी।
