खबर के प्रमुख बिंदु:
- सीएम यादव ने 26 साल पुराने कांग्रेस नेता की रहस्यमय मौत का मामला उठाया
- कांग्रेस काल में महिला सुरक्षा पर सवाल
- राहुल गांधी की विदेशी टिप्पणियों पर निशाना
- न्यायपालिका पर दुबे के बयान पर भाजपा की स्पष्ट स्थिति
इंदौर (dailyhindinews.com): मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मुद्दा बनाने की कोशिश कांग्रेस को उस समय महंगी पड़ गई जब मुख्यमंत्री मोहन यादव (MohanYadav) ने करीब तीन दशक पुराने सरला मिश्रा की रहस्यमय मौत (Sarla Mishra Case) को लेकर कांग्रेस पर जवाबी हमला बोल दिया।
कांग्रेस के शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए यह टिप्पणी की थी। इसके तवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 1997 में कांग्रेस नेता सरला मिश्रा की रहस्यमय मौत का मामला फिर से उठा कर पार्टी को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।
“कांग्रेस काल में महिलाओं पर अत्याचार छिपा नहीं”
भोपाल जिला अदालत ने हाल ही में सरला मिश्रा मामले में पुलिस की “क्लोजर रिपोर्ट” को खारिज करते हुए पुन: जांच के आदेश दिए हैं। सीएम यादव ने आरोप लगाया, “यह बात किसी से छिपी नहीं है कि न केवल यहां (मध्य प्रदेश), बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के लोगों ने महिलाओं पर अत्याचार किए हैं।”
राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर तंज
राहुल गांधी (RahulGandhi) की अमेरिका यात्रा पर यादव ने कहा कि विदेश दौरों के दौरान भारत के खिलाफ बोलना कांग्रेस नेता की आदत बन गई है, जो देश को शर्मिंदा करता है। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि गांधी इस बार (विदेश दौरान) सीधी राह पर चलेंगे। मैं भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें बुद्धि दें।”
निशिकांत दुबे के बयान पर टिप्पणी से परहेज
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के न्यायपालिका पर विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया देने से परहेज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP nadda) ने पहले ही पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर दी है।
नड्डा ने इन टिप्पणियों को दुबे का व्यक्तिगत विचार बताते हुए खारिज कर दिया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि पार्टी न्यायपालिका का लोकतंत्र के अभिन्न अंग के रूप में सम्मान करती है।
विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2025