MP News समाधान ऑनलाइन (Samadhan Online) के तहत जन समस्याओं का त्वरित निपटारा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन के तहत नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। रायसेन और दतिया को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अच्छा काम करने पर 4 अधिकारियों की सराहना, 3 लापरवाह कर्मचारी निलंबित।
