देवास शराब ठेकेदार आत्महत्या मामले में सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित, CM यादव ने दिए विभागीय जांच के आदेश
देवास में मदिरा ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या के मामले में CM मोहन यादव ने सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित कर विभागीय जांच के दिए निर्देश। मकवाना ने आत्महत्या से पूर्व एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए!
