MP News मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आह्वान: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सबकी बड़ी जिम्मेदारी Audio Podcast
भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा (Road Safety) नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि चाहे जितनी भी जल्दी हो, सुरक्षा नियमों (Safety Rules) की अनदेखी जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं है। वह बुधवार को आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित ‘सड़क सुरक्षा’ (Road Safety) पर राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “दुनिया का कोई भी काम किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट (Helmet) और कार चलाते समय सीट बेल्ट (Seat Belt) अवश्य लगाएं। गाड़ी का हैंडल और ब्रेक आपके हाथ में है, इसलिए जिम्मेदारी भी आपकी है। स्पीड में गाड़ी चलाकर हीरो बनने की नहीं, बल्कि नियमों का पालन करने वाला ही असली हीरो है।”
लॉन्च हुआ ‘संजय’ एप और हुए दो एमओयू साइन
इस कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के आधुनिक उपायों पर आधारित “संजय” (Sanjay App) एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। साथ ही, लोक निर्माण विभाग एवं एमपी सड़क विकास निगम (MPRDC) ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) और सेव लाइफ फाउंडेशन (Save Life Foundation) के साथ सड़क सुरक्षा प्रबंधन (Road Safety Management) पर दो समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने आईआईटी मद्रास द्वारा तैयार ‘सड़क सुरक्षा शिक्षा प्रणाली’ पुस्तक का विमोचन भी किया।
पूरे कार्यक्रम की पॉडकास्ट रिपोर्ट सुनें
“सड़क सुरक्षा एक माइंडसेट”
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि एक माइंडसेट (Mindset) है। उन्होंने विभाग द्वारा विकसित “लोकपथ ऐप” (Lokpath App) के बारे में जानकारी दी, जिसके जरिए नागरिक सड़क क्षति या दुर्घटना की सूचना तुरंत दे सकते हैं। इस ऐप में ब्लैक स्पॉट (Black Spot) अलर्ट सिस्टम भी शामिल किया गया है।
तकनीक और जागरूकता पर जोर
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने बताया कि देश की 53% दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से जुड़ी हैं और हेलमेट के सही उपयोग से 60% जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के पांच स्तंभों – इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, एजुकेशन, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और इंश्योरेंस पर एक साथ काम करने की आवश्यकता बताई।
प्रदेश का लक्ष्य: “दुर्घटना-मुक्त मध्यप्रदेश”
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 1041 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन पर सुधार का कार्य चल रहा है। प्रदेश का लक्ष्य “हर मोड़ को सुरक्षित” (Safe Turning) बनाते हुए एक “दुर्घटना-मुक्त मध्यप्रदेश” (Accident-Free Madhya Pradesh) का निर्माण करना है।
