MP News प्रदेश में शुरू हो रही हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, इंट्रा-स्टेट एयर कनेक्टिविटी देने वाला देश का पहला राज्य
भोपाल: मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। राज्य के 70वें स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) कल राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ (PM Shri Air Tourism Helicopter Service) का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश इंट्रा-स्टेट एयर कनेक्टिविटी (Intra-State Air Connectivity) स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
तीन सेक्टरों में Intra-State Air Connectivity
इस हेलीकॉप्टर सेवा (Helicopter Service) का नियमित संचालन 20 नवंबर 2025 से शुरू होगा। प्रारंभिक चरण में यह सेवा तीन महत्वपूर्ण सेक्टरों (Sectors) में शुरू की जाएगी। प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन सेवा उपलब्ध होगी।
- सेक्टर 1: इंदौर – उज्जैन – ओंकारेश्वर (Indore – Ujjain – Omkareshwar)
- सेक्टर 2: भोपाल – मढ़ई – पचमढ़ी (Bhopal – Madhai – Pachmarhi)
- सेक्टर 3: जबलपुर – बांधवगढ़ – कान्हा (Jabalpur – Bandhavgarh – Kanha)
Intra-State Air Connectivity से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी (Shri Dharmendra Bhav Singh Lodhi) ने बताया कि यह सेवा लोक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership – PPP) मॉडल के तहत शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों (Tourist Destinations) के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करना है।
अपर मुख्य सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला (Shri Shiv Shekhar Shukla) ने कहा, “यह पहल मध्य प्रदेश के पर्यटन (Madhya Pradesh Tourism) को नया आयाम देगी। यह सेवा एडवेंचर टूरिज्म (Adventure Tourism), हेरिटेज टूरिज्म (Heritage Tourism) और स्पिरिचुअल टूरिज्म (Spiritual Tourism) को बढ़ावा देगी और पर्यटकों के लिए यात्रा अनुभव को और समृद्ध बनाएगी।”
निजी ऑपरेटरों के साथ हुआ अनुबंध
सेवा संचालन के लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन और सेक्टर-2 एवं 3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन वर्ष के अनुबंध किए गए हैं। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक हेलीकॉप्टर में कम से कम छह यात्री सीटें उपलब्ध रहेंगी। इस ऐतिहासिक लॉन्च के अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा (PM Shri Air Tourism Helicopter Service)
- मध्य प्रदेश इंट्रा-स्टेट एयर कनेक्टिविटी देने वाला पहला राज्य है
- हेलीकॉप्टर सेवा (Helicopter Service) का नियमित संचालन 20 नवंबर 2025 से शुरू होगा
- यह एडवेंचर (Adventure Tourism), हेरिटेज (Heritage Tourism) और स्पिरिचुअल टूरिज्म (Spiritual Tourism) को बढ़ावा देगी
