बाबा बागेश्वर की शादी पर बाबा रामदेव का ऐलान: “आपका विवाह भी इसी सामूहिक विवाह समारोह में कराएंगे”
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे के सामूहिक विवाह समारोह (Mass Marriage Ceremony) में आयोजित शादी ने एक नया सामाजिक उदाहरण पेश किया है। इस कार्यक्रम में मौजूद योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Baba Bageshwar Dhirendra Krishna Shastri) के बीच हुई हंसी-मजाक भरी बातचीत ने सभी का ध्यान खींचा।
सादगी से की गई सीएम के बेटे की शादी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तमाम-ओ-शुम से दूर रहते हुए अपने बेटे का विवाह एक सामूहिक कन्या विवाह (Mass Kanya Vivah) कार्यक्रम में संपन्न कराया। इस अवसर पर राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य व्यक्ति और साधु-संत उपस्थित थे। इस पहल की सभी ने सराहना की।
बाबा बागेश्वर ने दिया सामाजिक संदेश
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री के इस कदम से एक शक्तिशाली संदेश जाएगा। इससे डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) पर लाखों-करोड़ों खर्च करने वालों का खर्च बचेगा और एक नया सामाजिक चलन शुरू होगा।” हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में तुरंत यह स्पष्ट कर दिया, “इसका मतलब यह नहीं कि आप लोग कहें कि आप (मेरी शादी) भी कर लो।”
बाबा रामदेव ने सुनाया ‘फैसला’
यह सुनते ही बाबा रामदेव ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए घोषणा कर दी, “चिंता मत करो महाराज, आपका भी विवाह यहीं सामूहिक विवाह समारोह में ही कराएंगे।” बाबा रामदेव के इस प्रस्ताव पर बाबा बागेश्वर भी खिलखिला कर हंस पड़े और बोले, “पूज्य स्वामी जी आशीर्वाद ही देते हैं।”
बाबा बागेश्वर ने इस अवसर की महत्ता को रेखांकित करते हुए एक गहरी बात कही, “यह बहुत शुभ है कि एक ही जगह सीएम का बेटा भी फेरे ले रहा है और एक ड्राइवर का बेटा भी फेरे ले रहा है।” उन्होंने कहा कि यह समानता और सादगी का अनूठा उदाहरण है।
