‘धुरंधर’ का प्रीमियर 25अक्टूबर को फ्रीडिश पर, 10 करोड़ घरों तक पहुंचने की उम्मीद
Dhurandhar TV Premiere: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे फ्रीडिश दर्शकों के लिए पहली बार प्रसारण होगा। फिल्म स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर एक साथ दिखाई जाएगी।
सागर। रणवीर सिंह अभिनीत एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का प्रीमियर 25 अक्टूबर, 2026 को शाम 7 बजे होगा। पहली बार फ्रीडिश दर्शक भी इस फिल्म को देख सकेंगे। फिल्म का प्रसारण स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर एक साथ किया जाएगा। इस विशेष प्रसारण के जरिए फिल्म के 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी है फिल्म
जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फिल्म की कहानी देश के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले गुमनाम नायकों पर केंद्रित है। एक्शन दृश्यों, दमदार संवादों और कलाकारों के अभिनय के लिए फिल्म को सराहना मिली है। शाश्वत सचदेव का संगीत भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है।
छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचेगी फिल्म‘
हर घर धुरंधर’ पहल के तहत फिल्म को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। फ्रीडिश पर प्रसारण से बड़े शहरों के साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों के दर्शकों को भी फिल्म देखने का अवसर मिलेगा।
जियोहॉटस्टार के प्रवक्ता के मुताबिक, इस पहल के जरिए फिल्म को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दर्शक 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे निर्धारित तीनों चैनलों पर फिल्म देख सकेंगे।
कब और कहां देखें ‘धुरंधर’
फिल्म: धुरंधर (Dhurandhar)- प्रीमियर की तारीख: 25 अक्टूबर, 2026-, समय: शाम 7 बजे।
चैनल: स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स।
विशेषता: पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए प्रसारण।
