दमोह-कटनी, दमोह-सागर फोरलेन बनेंगी, 6500 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट मंजूर
दमोह। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दमोह-कटनी (Damoh-Katni) और दमोह-सागर (Damoh-Sagar) फोरलेन सड़क परियोजनाओं ( Four Lane Road) की संयुक्त लागत 6,500 करोड़ रुपये से अधिक है।
इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा दमोह-सागर मार्ग के 76.83 किलोमीटर हिस्से को करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा। (Bundelkhand Connectivity) इस परियोजना में चार बायपास भी बनाए जाएंगे। (Damoh Development Projects) मुख्यमंत्री ने बांदकपुर में देव श्री जागेश्वर नाथ लोक के प्रथम चरण के निर्माण पर 10 करोड़ रुपये और रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के विकास पर 20 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मुख्यमंत्री निवस स्थित संवाद भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पर्यटन, कृषि और उद्योग में विकास की संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रमुख नगरों और जिला मुख्यालयों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। दमोह-सागर और दमोह-कटनी मार्गों को फोरलेन करने की मंजूरी दी गई है। इससे दोनों मार्गों पर आवागमन सुविधाजनक होने के साथ क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि दमोह-सागर मार्ग के मौजूदा 76.83 किलोमीटर हिस्से को करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन का बनाया जाएगा। इस परियोजना में चार बायपास का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा मड़ियादो-रजपुरा और मड़ियादो-बनार-किशनगढ़ मार्गों का निर्माण किया जाएगा। दमोह-बांदकपुर मार्ग सहित तीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का काम भी जल्द पूरा होने की बात मुख्यमंत्री ने कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड वीरता और ऐतिहासिक परंपराओं की धरती है। सागर और दमोह क्षेत्र के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र हैं। यहां पर्यटन, कृषि, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बेहतर सड़क संपर्क के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों का विस्तार करना है।
