MP News लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana): 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंचे 1541 करोड़ रुपए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त के तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1541 करोड़ रुपये जमा किए। उन्होंने अब से हर महीने 1500 रुपए जमा कराने की घोषणा की। श्योपुर में 532 करोड़ के विकास कार्यों का भी शिलान्यास हुआ।
