मध्य प्रदेश में आज से कॉलेज चलो अभियान (College Chalo Abhiyan), छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की संपूर्ण जानकारी
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने ‘कॉलेज चलो अभियान’ का पहला चरण शुरू किया। 5 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में 12वीं के विद्यार्थियों को महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
