प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक आज खजुराहो में, लाड़ली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री
खजुराहो: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ दो दिवसीय खजुराहो प्रवास (Khajuraho Visit) पर हैं। मंगलवार को कन्वेंशन सेंटर खजुराहो (Convention Center Khajuraho) में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) आयोजित होगी।
महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का होगा अनावरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाराजा कन्वेंशन सेंटर में महाराजा छत्रसाल (Maharaja Chhatrasal) और सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे छतरपुर जिले (Chhatarpur District) के विधानसभा क्षेत्र राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित महिला सम्मेलन (Women’s Conference) में शामिल होंगे।
1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को मिलेगी किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) के तहत प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 1857 करोड़ 62 लाख रुपये अंतरित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
लाड़ली बहना योजना: महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त (Women Empowerment) बनाना, परिवार में उनके निर्णय अधिकार को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सतत सुधार सुनिश्चित करना है।
