MP News सीएम ने की जलशक्ति मंत्री से नदी जोड़ो अभियान और सिंचाई की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने पर चर्चा
भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव (Madhya Pradesh CM) ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से अहम बैठक कर राज्य में मध्य प्रदेश में इस समय चल रहे नदी जोड़ो अभियान (River Linking Projects) और सिंचाई (Irrigation in Madhya Pradesh) की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में गुजरात के मुख्यामंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे । बैठक में मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो (River Linking)और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं के साथ ही नर्मदा घाटी विकास (Narmada Valley Development) के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई ।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट के दौरान उन्हें एक वैदिक घड़ी उपहार में प्रदान दी।
