Bundelkhand News टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
सागर: टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर पलेरा थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में शनिवार दोपहर तालाब में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनी ने बताया कि मृतकों की पहचान यश (8), संस्कार (10) और नेन्स (11) के रूप में हुई है तथा तीनों चचेरे भाई थे। उन्होंने कहा कि तीनों पांचवी और छठी कक्षा के छात्र थे ।
सोनी ने कहा कि तालाब में यश डूबने लगा, तब संस्कार और नेन्स उसे बचाने के लिए कूद गए, लेकिन वे भी डूब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
