भोपाल (dailyhindinews.com): पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पति वीडियो बनाना चाहता था। पत्नी ने उसे ऐसा करने से रोका। इस बात को लेकर दोनों के बीच रात को झगड़ा हो गया।
दोनों के बीच सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए पति ने गर्दन को पैर से दबाकर पत्नी को मार डाला। घटना के बाद पति, देवर और ससुर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह घटना भिंड जिले की है, जहां ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलेह गांव में रहने बाले जबर सिंह की शादी 10 फरबरी को लल्लापुरा निवासी गोल्डी से हुई थी। देर रात जबर सिंह नशे में घर पहुंचा। देर रात अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
उसकी पत्नी ने वीडियो बनाते हुए देख तो एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जब सुबह में भी इसी बात को लेकर दोबारा झगड़ा शुरू हुआ तो पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजन उसके कमरे में गए। उन्होंने पत्नी गोल्डी का शव विस्तर पर पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की।
इसके बाद गोल्डी के मायके वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी पति जबर सिंह और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2025