कमल नाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान पर भड़के शिवराज, बोले जनता का अपमान

भोपाल (dailyhindinews.com)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमल नाथ के एमपी का मतलब मदिरा प्रदेश वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह प्रदेश की जनता का अपमान है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस के अध्‍यक्ष कमल नाथ जी प्रदेश का अपमान कर रहे हैं। वो कह रहे हैं ‘एमपी का मतलब मदिरा प्रदेश’। यह प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान है।

उन्‍होंने कहा कि कमल नाथ को शरम आनी चाहिए। वे किसका अपमान कर रहे हैं। अगर मध्‍य प्रदेश की जनता के प्रति सम्‍मान होता परंपराओं का सम्‍मान करते तो ऐसा बयान नहीं देते। मध्‍य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहना प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान है और जनता इस अपमान को सहन नहीं करेगी। देखें वीडियो


विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021